{"_id":"a036d9e1cfa20adf872c3c49ac61d2fa","slug":"bjp-demonstration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश वर्मा हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश वर्मा हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 18 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण व्यवसायी कमलेश वर्मा के हत्या का पर्दाफाश न होने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओें ने सोमवार को दोहरीघाट थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में लूट हत्या की घटनाएं चरम पर है। सपा और बसपा लुटेरों की पार्टी है। कोई ऐसा जिला प्रदेश में नही है, जहां पर आए दिन व्यापारियों की हत्या, अपहरण और गैंगरेप नहीं हो रहे हैं।
विधवाओं के आंसू पोछने के लिए प्रदेश सरकार के पास समय नही है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार ने देश को शर्मसार कर रखा है। मधुबन विधानसभा के नेता भरत ने कहा कि कमलेश वर्मा के हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं मधुबन में पेट्रोलपंप की लूट, लेखपाल को मारना पीटना, इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। जबतक व्यवसायी के परिवार को आर्थिक मदद और हत्याकांड का खुलासा नहीं होगा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।
दोहरीघाट एसओ परमानंद मिश्रा द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एक माह का समय मांगने पर धरना समाप्त हुआ। धरने में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला उपाध्याय, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।