{"_id":"57dd878d4f1c1bb220d472ac","slug":"birthday-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया गया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया गया जन्मदिन
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मेहनत कर रहे हैं।
उनके प्रयास के कारण हीभारत संपूर्ण विश्व का गुरु बनने के कगार पर है। आज भारत के साथ विश्व के कई देश कार्य करने के लिए आतुर है। इस अवसर पर भाजपा नेता गनेश सिंह, संतोष सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, अशोक सिंह, विजय प्रताप सिंह, बजरंगी सिंह, अखिलेश तिवारी, श्रीभगवान गुप्त, रामाश्रय मौर्य आदि रहे। उधर नमो सेना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
नमो सेना इंडिया के कार्यकर्ताओं के साथ ही घोसी लोक सभा के सांसद हरि नरायन राजभर के अगुवाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक प्लाजा में केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नमो सेना के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय, डा. प्रवण कुमार शास्त्री, हेमंत राजभर, मंजीत राजभर, रामकृष्ण भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिवस पर कस्बे में भाजपाजनों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता मुहम्मद अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवा सौ करोड़ जनता के लिए जाति भेद-भाव से ऊपर उठकर 66 सूत्री कार्यक्रम चलाया है। जिसमें सभी के हित की बात सभी के कल्याण की बात करते हुए देश को विश्व गुरु की दिशा में कदम बढ़ा दिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअधीन पांडेय भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय, डॉ. चंद्रलेखा राय, संतोष राय, ऋषिराज मिश्रा, अंकिता त्रिपाठी, रमेश चतुर्वेदी, मोती चैहान, वीरेंद्र गौतम, पंकज आदि उपस्थित रहे। कुसुम्हां संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के गोठा गांव में भाजपा नेत्री चंद्रलेखा राय ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मुक्तिनाथ उपाध्याय, प्रहलाद, नीरज मल्ल, संतोष राय आदि शामिल रहे।