{"_id":"69bafc8173b0aa12f20a7b5d","slug":"bike-rider-and-mother-in-law-and-daughter-in-law-died-after-being-hit-by-a-car-mau-news-c-295-1-mau1001-142462-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और सास-बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और सास-बहू की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र स्थित कैथवली नवापुरा के पास मंगलवार की देर रात करीब 8:30 बजे कार की टक्कर से एक बाइक पर सवार हैदरगंज निवासी सतेंद्र (40), बिजौरा निवासी राजेश्वरी (55) और रिंकी 22 की मौत हो गई।
पुलिस ने सास और बहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। सत्येंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊ जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार की सुबह सत्येंद्र बाइक से मुकदमे के पैरवी के लिए गाजीपुर गया था।
शाम को घर आ रहा था। मरदह के पास पड़ोस के गांव बिजौरा निवासी सास और बहू को सवारी नहीं मिलने से अपनी बाइक पर बैठा लिया। कैथवली गांव के पास कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे गुरु कुमार ने बताया कि उसके चाचा सत्येंद्र की बाइक पर तीन लोग सवार थे। कार की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने कार को हिरासत में ले लिया है नंबर के आधार पर मामले की जांच हो रही है।