फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collides with parked tractor; youth coming from in-laws' house dies

Mau News: खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक ससुराल से जा रहे युवक की मौत

Sun, 19 May 2024 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked tractor; youth coming from in-laws' house dies
मऊ। आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वर्मापुर जगदीपुर निवासी युवक शनिवार को ससुराल आ रहा था। शनिवार शाम को साढ़े छह बजे बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वर्मापुर जगदीपुर निवासी 25 वर्षीय जयराम पाल पुत्र मुन्नी लाल शनिवार को घर से ससुराल मुहम्मदाबाद गोहना के प्रधानपुर गांव आ रहा था। अभी वह बाइक से केरमा गांव के पास पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक की बाइक के साथ वहीं जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


---------------------

बीते माह 23 अप्रैल को हुई थी शादी

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वर्मापुर जगदीपुर गांव निवासी की बीते माह 23 अप्रैल को मुहम्मदाबाद गोहना के प्रधानपुर में शादी हुई थी। शादी के बाद बाइक से ससुराल जा रहा था कि अचानक हादसे का शिकार हो गया। शादी के अभी एक माह भी नहीं हुआ था कि युवक की मौत से ससुराल और परिजन दोनों सदमें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed