फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big action of STF Three smugglers arrested from Mau with heroin worth of RS one crore woman absconding

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर मऊ से गिरफ्तार, महिला फरार

Sun, 13 Feb 2022 04:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

मऊ की दोहरीघाट पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बीती रात एक कार से हेरोइन की बड़ी खेप को बरामद किया। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Big action of STF Three smugglers arrested from Mau with heroin worth of RS one crore woman absconding
एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ लखनऊ और मऊ पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने मऊ कस्बा के पुलिस बूथ के पास शनिवार की रात दो बजे वाहनों के चेकिंग के दौरान एक कार से एक किलो हेरोइन और एक किलो चरस समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में एक महिला फरार चल रही है। पुलिस उसकी  तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बरामद हेरोइन और चरस की अुनमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। रविवार को  तस्करों को जेल भेज दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव और मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को मऊ की दोहरीघाट पुलिस और  एसटीएफ लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जाकर वाहनों को चेक करने लगी। पुलिस ने दोहरीघाट मऊ कस्बा के पास बने पुलिस बूथ के सामने चेकिंग करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिट्ठू बैग से बरामद हुआ हेरोइन और चरस

तभी घोसी की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को रोका गया। अंदर बैठे तीन लोगों को बाहर उतारा गया और तलाशी ली गई। जिसमें से धर्मेंद्र गोड़ निवासी चिल्लूपार कस्बा बड़हलगंज के पास से पिट्ठू  बैग से एक किलो 110 ग्राम हेरोइन और एक किलो 35 ग्राम चरस बरामद हुआ।

उसके दो सहयोगी लालबिहारी उर्फ सिन्टु निवासी नई हनुमानगढ़ी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, घनश्याम माली निवासी बोलिया थाना राजघाट जनपद मंदसौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह मे शामिल वंदना निवासी राजघाट थाना राजघाट जिला गोरखपुर फरार है। चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बलिया से गोरखपुर करते थे सप्लाई

गिरोह तस्कर बलिया से हेरोइन चरस लेकर गोरखपुर महिला को सप्लाई करते थे। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसटीएफ लखनऊ उप निरिक्षक संतोष कुमार सिंह, जावेद आलम कवींद्र साहनी, मृत्युंजय सिंह, कमांडो रामगिरि, एसटीएफ व मय हमराही पारसनाथ यादव, सरजीत सिंह, सौरभ सिंह, अमित सिंह व एकता शुक्ला सहित आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed