फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bibliography of works of Shyamnarayan Pandey and Rahul Sankrityayan will be ready

Mau News: श्यामनारायण पांडेय और राहुल सांकृत्यायन की रचनाओं की ग्रंथावली होगी तैयार

Mon, 25 Dec 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bibliography of works of Shyamnarayan Pandey and Rahul Sankrityayan will be ready
मऊ। शारदा नारायण हास्पिटल सभागार में रविवार को बतरस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अपनी साहित्यिक-सामाजिक धरोहरों को बचाने के लिए साहित्यकार को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

महाकवि श्यामनारायण पांडेय की ग्रंथावली का संपादन तमसा तट की धरोहर की संरक्षा है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए राहुल सांकृत्यायन के कृतित्व को ग्रंथावली के रूप में संकलित किया जाएगा। साहित्यकार का धर्म संतुलित समाज का निर्माण करना होता है। पूर्व एडीएम अरुण कुमार सिंह, संस्थान निदेशक डॉ. संजय सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह साहित्यकार दयाशंकर तिवारी ने प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह का सारस्वत सम्मान किया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य रस में वाणी वंदना आशा साहनी ने किया। गीतकार राघवेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, संपूर्णानंद दुबे, हरिलाल राजभर कृषक, सागर सिंह ने अपने काव्यपाठ किया। पूर्व एडीएम अरुण कुमार सिंह ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह की स्मृतियों के साहित्यिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। संचालन पुरुषार्थ सिंह एवं आभार ज्ञापन लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed