फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bharat milap in Ramlila

रामलीला में भरत मिलाप

Tue, 04 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Tue, 04 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bharat milap in Ramlila
रामलीला में भरत मिलाप
श्री रामलीला मेला समिति की तरफ से आयोजित एेतिहासिक रामलीला में पांचवें दिन मंगलवार को वन गए प्रभु से भरत नगरवासियों के संग मिलने गए, साथ ही उन्होंने भगवान को वापस अयोध्या लाने की प्रयास किया। लेकिन प्रभु ने उन्हें पिता के बचन और कुल की मर्यादा का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। भरत राम संवाद को सुन लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


जिस समय भगवान श्रीराम को वन भेजने की बात चली थी, उस समय भरत और शत्रुघभन दोनों ननिहाल गए थे। वापस लौटने पर उन्हें सारी बात की जानकारी हुई,  उन्होंने कुबड़ी को दंड दिया और मां का तिरस्कार किया। वे प्रभु राम को वापस लाने पर विचार करने लगे। इस उद्देश्य से वे  नगरवासियों के संग चित्रकूट रवाना हुए। भरत के संग नगरवासियों को आते देख भैया लखन भड़क गए।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि भरत प्रभु से युद्ध करने के लिए आ रहें हैं, यह सोच लक्ष्मण भड़क गए। इस दौरान प्रभु श्रीराम ने उन्हें समझाया। भरत प्रभु के पास पहुंच गए और उनके चरण को पकड़कर रोने लगे। साथ ही उन्हें वापस ले जाने के लिए प्रयास करने लगें। प्रभु ने भरत को बहुत समझाया। साथ ही कुल की मर्यादा और पिता के द्वारा दिए गए वचन को निभाने की बात बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भरत ने संकल्प लिया, कि वो गद्दी पर तो नहीं बैठेंगे। सेवक थे और सेवक बनकर अयोध्या की सेवा करेंगे, बोले आपकी अनुपस्थिति में आपका खड़ाऊ रखकर वो अयोध्या का राज्य संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed