फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BEd 4th semester examination will start at four examination centers from today

आज से चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
BEd 4th semester examination will start at four examination centers from today
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों की बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में 40 से अधिक स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में लगभग सात हजार बीएड परीक्षार्थियों की परीक्षा 27 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुड़ी, सर्वोदय पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए सचल दस्ता का गठन किया गया है। संत गणिनाथ पीजी कॉलेज और डीसीएसके पीजी कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना था कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुड़ी के प्राचार्य डॉ. आरएन मिश्र ने कहा कि परीक्षाएं कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी। गेट पर ही परीक्षार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क में परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगी। संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना के परीक्षा प्रभारी डॉ. जगदेव का कहना था कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed