फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beating

घर जा रहे पूर्व प्रधान को तीन लोगों ने मारपीट कर किया घायल

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beating
घोसी के जामडीह गांव के पास अज्ञात हमलावरों के आक्रमण से घायल बीबीपुर के पूर्व प्रधान मो. अशरफ।समर - फोटो : MAU
घोसी।कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर के पूर्व प्रधान ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग भी किया था। लेकिन गोली मिस होने से वह बच गया। पुलिस तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर पूर्व ग्राम प्रधान पर हमले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कड़ी कारवाई की मांग की। सौंपी तहरीर में घोसी कोतवाली के बीबीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मो.अशरफ ने बताया कि घोसी तहसील में उनकी फोटो स्टेट की दुकान है। शाम को वह गांव से बाइक से अपने दुकान आ रहा था। अभी वह जामडीह गांव के पास पहुंचा था कि कार सवार तीन लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोका।इसके बाद उससे मारपीट करते हुए उस जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया, लेकिन गोली मिस होने से वह बच गया। इसके बाद बदमाशों ने उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। उधर पूर्व ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों द्वारा हमलावरों की जानकारी पर पूर्व प्रधान के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां करीब 20 मिनट तक सड़क पर बैठक विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी कारवाई की मांग की।सूचना पर पहुंची घोसी पुलिस ने घायल पूर्व ग्राम प्रधान को सीएचसी घोसी लाकर उपचार कराया। घायल पूर्व ग्राम प्रधान ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed