फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be willing to help the victim

पीड़ित की मदद को तत्पर रहें स्काउट

Mon, 22 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Be willing to help the victim
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर राम ने स्काउट के कर्तव्य के बारे में बताया और कहा कि स्काउट को हर पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। साथ ही  उन्होंने भविष्य में और अधिक सेवा भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। वे सोमवार को केंद्रीय विद्यालय में लार्ड वेडेन पावेल की जयंती पर आयोजित चिंतर दिवस को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



इस अवसर पर प्राचार्य बीराम ने बालचरों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि ने  लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके साथ ही सभी प्रशिक्षकों क्रमश: टीएन यादव, आरए राम, रामप्रीत, श्रीमती नीरज राय ने लार्ड पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



 इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त स्वच्छता, पेयजल तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई गई। टीएन यादव  के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। उधर नगर क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कॉलेज में लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले ग्रुप लीडर डा. एसपी सिंह दीक्षित ने स्काउट गाइड का ध्वज फहराया। इस दौरान डा. सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ी गैर सरकारी संगठन है। आज की युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों की स्थापना हो और देशप्रेम, संस्कृति संरक्षण कौशल विकास का विशद ज्ञान यहां पर दिया जाता है।



 इस अवसर पर प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग सेवा का मंच है। सीमित साधनों में विपरीत परिस्थिति आपदा के समय कैसे जीवन को व्यवस्थित करते हंै और जीवन जीने कि कला शिविर में सिखाता जाता है। डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्काउटिंग सहयोग सहकारिता पर आधारित है। डा. धनश्याम दूबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सुमित गुप्ता, विशाल कुुमार, विवेक, संदीप, पिंकी सिंह, अन्तरा, जूही आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed