फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Barnwal Mahila Samiti Mau celebrated the Teej festival with great enthusiasm

Mau News: बरनवाल महिला समिति मऊ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Barnwal Mahila Samiti Mau celebrated the Teej festival with great enthusiasm
नगर के पुरानी तहसील ​​स्थित एक मैरेज हाल में बरनवाल महिला समिति मऊ के 'तीज झंकार उत्सव कार्यक
मऊ। बरनवाल महिला समिति, मऊ की ओर से नगर के पुरानी तहसील स्थित एक मैरेज हाल में रविवार की रात तीज झंकार उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के पूजन-वंदन के साथ हुआ, जिसके बाद धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘हनुमान अंश पिक्चर’ के ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ प्रसंग की विशेष प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया और खूब चर्चा बटोरी। मंच संचालन सुमेधा और उनकी सह-संचालिका मुक्ता बरनवाल द्वारा किया गया। समिति की अध्यक्षा आरती बरनवाल ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के सामर्थ्य का उत्सव है। अध्यक्षा ने स्पष्ट किया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक पर्वों तक सीमित न रहकर आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवाकार्यों को व्यापक रूप देना है। इस अवसर पर मधुलिका, सेजल, डिंपल, मोनिका, अर्चना, पूजा सहित समिति की अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed