{"_id":"6aad93671eac235fc106de89","slug":"baragaon-health-center-remains-closed-for-7-years-despite-an-expenditure-of-6-lakh-mau-news-c-295-1-mau1001-152184-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 6 लाख खर्च के बाद भी 7 साल से बड़ागांव का हेल्थ सेंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 6 लाख खर्च के बाद भी 7 साल से बड़ागांव का हेल्थ सेंटर बंद
विज्ञापन
आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस उपकेंद्र बड़ागांव।संवाद
मऊ। घोसी तहसील के बड़ागांव में छह लाख रुपये से बना आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस उपकेंद्र सात साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर 2019 को इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। भवन तैयार होने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू न होने से सरकारी धन की उपयोगिता पर सवाल हैं। यह उपकेंद्र ग्रामीण आबादी को घर के पास प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से बना था। इसमें सामान्य बीमारियों की जांच, रक्तचाप और मधुमेह की जांच होनी थी। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और आवश्यक दवाएं भी मिलनी थीं। केंद्र के संचालित न होने से स्थानीय लोगों को उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
घोसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर एचके पंकज ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की कमी को संचालन न होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है, सीएचओ की नियुक्ति होते ही केंद्र शुरू होगा। घोसी नगर के देवेंद्र कुमार ने कहा कि छह लाख रुपये खर्च के बाद भी भवन का उपयोग न होना सरकारी धन की बर्बादी है। सीएमओ डॉ. पंकज राय ने बताया कि इस सेंटर के शुरू नहीं होने की कोई शिकायत नहीं पहुंची थी। वह इस सेंटर का निरीक्षण कर इसके बारे में जानकारी लेंगे।