फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bar and Bench express grief over the demise of Senior Advocate Lalmuni Yadav.

Mau News: बार-बेंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता लालमुनी यादव के निधन पर जताया शोक

Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bar and Bench express grief over the demise of Senior Advocate Lalmuni Yadav.
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम की पूर्व सदस्य रहीं लालमुनी यादव के असामयिक निधन पर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत लालमुनी यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें एक कर्मठ, संघर्षशील एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित अधिवक्ता बताया।
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं ने उनके निधन को अधिवक्ता समाज एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राय, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, फतेह बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, राकेश मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, राम प्रीति कुशवाहा, रामकृत यादव, जयप्रकाश यादव, दिनेश सिंह, किरन यादव, मानसिंह यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र बहादुर पाल, अश्विनी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन तथा संचालन महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव ने किया। उधर, अपराह्न जिला जज के न्यायालय में प्रभारी जिला जज अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा हुई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed