फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bank worker arrested for fraud with fake credit card

फर्जी क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bank worker arrested for fraud with fake credit card
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते सीओ सिटी धनंजय मिश्रा,पीछे खड़ा गिरफ्तार ठगी करने वाला बैंककर्म - फोटो : MAU
मऊ। साइबर सेल और एसओजी ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर फ्रॉड करने वाले एक बैंककर्मी को मंगलवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बैंककर्मी ने सरायलखंसी क्षेत्र के एक शिक्षक के खाते से 80 हजार रुपये की खरीदारी की। इसके अलावा दो और लोगों से वह पहले धोखाधड़ी कर चुका है। शिक्षक की तहरीर देने के बाद हुई जांच में वह एसओजी और साइबर सेल के शिकंजे मेें फंस गया। बैंककर्मी वाराणसी के राजातालाब के पनिहरा बाबूराम का पूरा का निवासी है। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता में सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि वादी पालिगढ़ निवासी विजयानंद यादव गाजीपुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसका मिर्जाहादीपुरा मुहल्ला स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। विजयानंद ने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया है। इस प्रक्रिया में पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि प्रपत्र की कापी बैंक में जमा की थी। कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड लेने के लिए फोन आया तो उसने मना कर दिया। कुछ दिन बाद बैंक शाखा से अध्यापक को बताया गया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 7082, 73000 रुपये की खरीददारी की गयी है। भुगतान कर दें। यह सुनते ही विजयानंद के होश उड़ गए। उसकी तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच एसओजी तथा सर्विलांस टीम को सौंपी गई। सीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी बैंककर्मी दीपक मिश्रा ने स्वीकार किया कि की-पैड वाले मोबाइल में फर्जी सिम लगाकर उसने बैंक के रीजनल आफिस से ऋण लेने वाले विजयानंद का पूरा विवरण मोबाइल नंबर सहित हासिल किया था। दूसरी शाखा के एक अन्य बैंककर्मी को भ्रम में डालकर उसकी आईडी से क्रेडिट कार्ड बनवाया और विजयानंद का फोन नंबर हटाकर अपना फर्जी फोन नंबर जोड़ दिया। जिससे क्रेडिट कार्ड उसे प्राप्त हो गया। क्रेडिट कार्ड से उसने शिक्षक के खाते से दो बार में 80000 रुपये निकाले। सीओ ने बताया कि दीपक मिश्रा ने बैंक से लोन लेने वाले हथिनी गांव निवासी शिवशंकर यादव और श्याम नारायण मौर्य को समय से किश्त न देने की बात कहकर मई में 62700 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने जालसाज के पास से एक मोटर साइकिल सहित तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed