फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ballots sent to Pardha, Ranipur and Ratanpura blocks

परदहा, रानीपुर और रतनपुरा ब्लाक को भेजे गए मतपत्र

Sat, 24 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ballots sent to Pardha, Ranipur and Ratanpura blocks
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को शेष बचे तीन ब्लाकों रतनपुरा, रानीपुर और परदहा के सभी पदों के प्रत्याशियों के मतपत्र कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी से दिए गए। इन तीनों ब्लाकों के रिटर्निंग अफसर को मतपत्र दिए गए। उधर ब्लाक मुख्यालयों पर पद और प्रत्याशी वार मतपत्रों का मिलान करके उनके सेट बनाए गए।
विज्ञापन

कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य और रानीपुर ब्लाक के प्रधान प्रत्याशियों के मतपत्र दिल्ली से आने पर दिए जाएंगे। इन पदों के मतपत्र लाने के लिए एसओसी दिल्ली से गए हैं। उनके रविवार तक आने की संभावना है। शनिवार को परदहा, रानीपुर और रतनपुरा ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतपत्र रिटर्निंग अफसरों को दिए गए। इसके पूर्व शुक्रवार को कोपागंज, घोसी दोहरीघाट और बड़रांव ब्लाक के सभी पदों के मतपत्र भेज दिए गए थे। इसके पूर्व फतेहपुर मंडाव ब्लाक के सभी पदों के मतपत्र पहले ही भेजे जा चुके हैं। शनिवार को सभी ब्लाकों के मतपत्र आरओ की देखरेख में एआरओ और अन्य कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों के अनुसार मिलान करके बैग में रखे गए। मतदान के दिन लगने वाली स्टेशनरी के बैग तैयार किए जा रहे हैं। मतपत्र आवंटन का कार्य देख रहे पीके नागर ने बताया कि आजमगढ़ को मतपत्र देने के कारण जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पदों के मतपत्र कम हो गए हैं। अब निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन्हें दिल्ली से लाया जाना है। इन मतपत्रों को लाने लिए मतपत्र प्रभारी एसओसी गोरखनाथ दिल्ली गए हुए हैं। उनके रविवार तक मतपत्रों को लेकर आने की संभावना है। उनके यहां आ जाने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना और कोपागंज ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य पदों के मतपत्र तथा रानीपुर ब्लाक के प्रधान पद के मतपत्र सुलभ हो पाएंगे। इसके बाद इन मतपत्रों को संबंधित ब्लाकों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed