फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Balibal Competition: Varanasi Team Defeated Haryana

शौच के लिए निकले किसान को लगी ठंड, मौत

Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Balibal Competition: Varanasi Team Defeated Haryana
दुबारी (मऊ)। जिले में भीषण ठंड अब जानलेवा बनती जा रही है। मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव में सोमवार की भोर शौच के लिए निकले वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। इस मौत से ठंड से मरने वाले मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई। इसमें दो मृतक दुबारी कस्बा और एक कोपागंज कस्बा के हैं।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरुपुर गांव निवासी हरिहर राजभर (60) पुत्र झिंगा सोमवार की भोर में शौच के लिए सीवान में गया था। जब काफी समय बीतने के बाद वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे खोजते हुए सीवान में पहुंचे। जहां हरिहर खेत में अचेत में मिला। परिजन उसे उसे दुबारी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक हरिहर राजभर की पत्नी काफी दिनों पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। मृतका का एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। परिजनों ने बताया कि हरिहर की मौत का कारण चिकित्सक द्वारा ठंड लगना बताया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम मधुबन लालबाबु दुबे का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में लेखपाल को भेजकर पता कराया जाएगा वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है या किसी अन्य बीमारी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारी कस्बा में एक माह में दूसरी मौत
दुबारी। सोमवार की सुबह हुई मौत को लेकर बीते दिसंबर माह से अब तक ठंड से तीन लोगों मौत हो चुकी है। इसमें बीते 21 दिसंबर को मधुबन थाना क्षेत्र के बइकंटा देवार गांव जंगबहादूर चौहान (55) पुत्र धनराज चौहान की सिंचाई के दौरान मौत हो गई थी। जबकि 20 दिसंबर कोपागंज में 55 वर्षीय एक हलवाई की मौत ठंड लगने से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed