फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Badhuagodown Ghazipur Tiraha road will be illuminated with lamp street lights

Mau News: लैंप स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा बढ़ुआगोदाम गाजीपुर तिराहा मार्ग

Mon, 21 Oct 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Badhuagodown Ghazipur Tiraha road will be illuminated with lamp street lights
बढ़ुआगोदाम से गाजीपुर तिराहा राजमार्ग के दोनों किनारों पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब फोरलेन से टर्न लेते ही किसी बड़े शहर जैसा आभास होगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के पूरा होने के बाद यह मार्ग लैंप स्ट्रीट लाइट की सुदंरता से जगमग दिखेगा। इससे पहले गाजीपुर तिराहे से भीटी चौराहे तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग शाम होते ही दूधिया रोशनी से नहा उठता है।
विज्ञापन

लगभग चार किमी लंबे बढ़ुआगोदाम से गाजीपुर तिराहा राजमार्ग पर देर रात तक आवागमन रहता है। लेकिन वर्तमान में इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न लगने से शाम होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं के सड़क पर दौड़ते रहने के चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अंधेरा रहने से सड़क पर खड़े पशु नहीं दिखाई देते हैं और लोग भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम से गाजीपुर तिराहा राजमार्ग के दोनों तरफ एक करोड़ की लागत से लैंप स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। नगरपालिका लैंप लाइट स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना में जुट गई है।
ऐसा होने पर न केवल सड़क पर उजाला होगा, बल्कि लैंप स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी बिखरने से सड़क पर चार चांद लगेगा। इसके साथ ही छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होने से बचेगी। इससे ताजोपुर, बकवल, डुमराव, बढ़ुआगोदाम, पनियरा सहित गैर जनपद गाजीपुर, वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों की तरफ जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले नगर पालिका द्वारा गाजीपुर तिराहे से भीटी चौराहे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य गत माह ही पूरा किया गया है, जिससे शाम होते ही इस मार्ग पर अंधेरे के चलते हो रही समस्या से राहत मिली है तो वहीं नगर के मुख्य मार्ग का सुंदरीकरण में इजाफा हुआ है।

इससे पहले हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक करीब पांच किमी मार्ग पर भी नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। सबसे पहले नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य बालनिकेतन तिराहा से आजमगढ़ मोड़ मार्ग पर हुआ था। अब ऐसे में गाजीपुर तिराहा से बढ़ुआगोदाम तक स्ट्रीट लाइट लगने से नगर के हर मुख्य मार्ग स्ट्रीट लाइट की सुविधा से लैस हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed