फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bad road, rain increased trouble, traffic became difficult

बदहाल सड़क, बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, आवागमन हुआ दुश्वार

Wed, 16 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bad road, rain increased trouble, traffic became difficult
मऊ में मुख्यमंत्री का गड्ढामुक्त सड़क बनने का फरमान देखने को तो मिल रहा है, लेकिन अब भी कई बदहाल सड़कों को दुरस्त नहीं कराया जा रहा है।ऐसा नहीं है इसकी जानकारी जिम्मेदारों कोनहीं है, सब कुछ जानते हुए भी ग्रामीण क्षेत्र के इन बदहाल सड़कों कोदुरस्त कराने की कवायद नहीं की जा रही है। ऐसी ही दो अलग अलग तहसील की दो बदहालों सड़क है।इसमें एक सड़क मार्ग जिले को आजमगढ़ से जोड़ती है।बावजूद इस मार्ग को दुरस्त कराने का प्रयास जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया गया। ऐसे में बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदहाल सड़क में पहला नाम सदर तहसील के पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग की है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहा ब्लाक के 20 से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। लेकिन मानक के अनुरूप कार्य न होने से यह सड़क चार वर्ष के अंदर ही जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वर्तमान समय में बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी हीरा राम,नीरज सिंह, अमित सिंह,सुनिल मौर्य, विकाश वर्मा आदि ने बताया कि लगभग एक साल पूर्व ही इस मार्ग की मरम्मत के नाम पर जगह जगह पर कुछ ही गड्ढों को भर कर केवल खानापूर्ति किया गया।वही कई बार सड़क की मरम्मत के संबंध में विभागीय अधिकारियों को लिखित तथा मौखिक शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।अमिला संवाददाता के अनुसार घोसी तहसील के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग जो कि आजमगढ़ को जोड़ता है।यह मार्ग तीन दशक पूर्व बना है, जो कि वर्तमान में मरम्मत के अभाव में जगह जगह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। बताते चले कि बाढ़ की विभीषिका के चलते लाटघाट से दोहरीघाट की सड़क पूरी तरह ब्लॉक कर दी जाती है उस समय इस सड़क की महत्व बढ़ जाती है।उस समय दोहरीघाट- गोरखपुर से आने वाली रोडवेज बस, प्राइवेट छोटे से लेकर बड़े वाहन इसी मार्ग से आवाजाही करते है। चौकाने वाली बात है कि इस सड़क मार्ग पर करीब दस से ज्यादा बार रिपेयरिंग का कार्य किया जा चुका है, बावजूद सड़क की इतनी बदहाल स्थिति है कि आए दिन सड़क पर हर मीटर पर गड्ढे बने हुए है, जो कि बारिश के समय हादसों का सबब बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed