{"_id":"6054ee0f8ebc3edb5372ffa3","slug":"backward-region-now-ahead-in-development-suresh-passi-mau-news-vns580829761","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा प्रदेश अब विकास में हुआ आगे : सुरेश पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा प्रदेश अब विकास में हुआ आगे : सुरेश पासी
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कलेक्ट्रेट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिले के प्रभ?
- फोटो : MAU
मऊ। कभी विकास में पिछड़ा उत्तर प्रदेश अब विकास में आगे है। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने बनाने का कार्य सरकार कर रही है। कोई भी व्यापारी, बडे़ उद्योगपति हो, प्रदेश में आकर कारोबार करना चाह रहे हैं तो उनको मौका दिया जा रहा है। अपराधियों माफिया को जेल भेजा गया है। ये बातेें जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का विजन है कि 2022 तक गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिले। विधायक विजय राजभर ने कहा कि पिछली सरकारें इतने वर्षों में जो कार्य नहीं कर पाई थीं, वह कार्य हमारी सरकार ने महज चार साल में कर दिया। इस अवसर पर विधायक श्रीराम सोनकर डीएम अमित सिंह बंसल ,सीडीओ राम सिंह वर्मा, सीआरओ हंसराज,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री ने श्रम विभाग से रमावती, पंकज को साइकिल, दिव्यांगजन विभाग से अतिया शहनाज एवं लक्ष्मी रानी को व्हीलचेयर, उद्योग विभाग से सोहेल करम, शमीम को टूलकिट, ग्राम्य विकास से यदुवंशी एवं शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकान का प्रमाण पत्र दिया। आत्मा योजना के तहत मातृ स्वयं सहायता समूह को मशरूम हेतु सीड मनी दस हजार रुपये दिया गया। गन्ना विभाग की ओर से अधिक गन्ना उत्पादन में 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दो लोगों को दिया गया। आईसीडीएस विभाग से आदिल, रियास को अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिला रूबी, कविता की गोदभराई, समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत फेंकू, मनावती को प्रमाण पत्र, महिला कल्याण विभाग से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत इंद्रावती, अनीता को प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग से संन्तोष कुमार सिंह, नजराना खातून को गोल्डे कार्ड, डूडा से संचालित प्रधानमंत्री आवास शहरीय में आशुतोष कुमार, कमली को प्रमाण, युवा कल्याण से रिया सिंह, अरविन्द को खेल सामग्री किट, कौशल विकास विभाग सेे आला कुमारी, रूखसाना को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। नगर पालिका द्वारा पीएम स्वनिधि योजना में गीता , रमुई को प्रमाण पत्र, बेसिक शिक्षा विभाग से कु.करिश्मा, कु अनामिका, अनुराग, काजल, अराधना को ड्रेस, बैग, जूता, मोजा वितरण, डूडा से अफीफा, अंजुम राविया, अन्शु वर्मा, आरजू बानो , अतुफा प्रवीन को सांकेतिक ड्रेस वितरित किया।