{"_id":"5ba91bde867a557ff47de74f","slug":"awareness-rally-removed-message-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाली गई जागरूकता रैली, साफ-सफाई का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाली गई जागरूकता रैली, साफ-सफाई का दिया संदेश
mau
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज में स्वच्छता जागरुकता रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता की सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को बाल विकास विभाग के अंतर्गत ब्लाक में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को कोपागंज ब्लाक कार्यालय से सुबह 10 बजे में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लाक मुख्यालय, कोपागंज बाजार होते हुए वापस मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इससे पहले सीडीपीओ राजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीडीपीओ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा देश को स्वच्छ करने के उद्देश्य से 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इससे रैली और स्वच्छता कार्यक्रम कर लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें शौचालय में शौच जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे 2 अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ घोषित किया जा सके। इस मौके पर एडीओ पंचायत शीतकुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, दुर्गविजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, पारितोष पांडेय सहित लैरोदोनवार, कोटवा, कोपरा आदि ग्रामों के ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
रानीपुर ः ब्लाक मुख्यालय से सोमवार को खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिह के नेतृत्व में स्वछता ग्रहियो के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लाक मुख्यालय से निकलकर कस्बा का भ्रमण करते हुए वापस ब्लाक पर आकर समाप्त हुई।रैली में स्वछता ग्रहियो के द्वारा लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करते हुए नारेबाजी करते हुए जैसे लोटा सोटा बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो और आधी रोटी खायेगे शौचालय बनवायेंगे आदि के नारों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ यादव, रीता भारद्वाज, अनिल कुमार शर्मा, पुष्पा पांडेय, गीता भारद्वाज, गोविंद खरवार, इंद्रसेन, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, नीलम यादव, हंसराज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हलधरपुर : रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर तथा प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चों ने सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर घर-घर जाकर स्वच्छता एवं शौचालय के बारे में जागरुक करने का प्रयास किया। रैली में शामिल विद्यालय के छात्र-छात्राएं घर की इज्जत बाहर न जाए शौचालय घर में बनवायें, बेटी ब्याहो उस घर में, शौचालय हो जिस घर में, गांधी जी का एक ही सपना साफ स्वच्छ हो देश अपना आदि का संदेश लिखी हुई सैकड़ों तख्तियां लिए हुए थे। बच्चों नें पूरे गांव में जागरूकता भ्रमण के साथ साथ स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक भी किया । जागरूकता रैली में ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह, सेक्रेटरी सुग्रीव प्रसाद के साथ विद्यालय का पूरा अध्यापक स्टाफ सरोज भारती, राजकुमार वर्मा, कुंज गुप्ता, शंभू यादव, सोनिया बेन, अर्चना यादव आदि शामिल रहे। रैली विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई ।