मऊ में दुस्साहसिक वारदातः ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, बाल-बाल बची जान
मऊ जिले में करौली माइनर के पास शुक्रवार की देर रात भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को लक्ष्य कर गोलीबारी की गई। हमले में प्रत्याशी के हाथ में गोली लगी। इससे पहले बड़राव ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी वंदना राय के देवर संजय राय पर भी जानलेवा हमला हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले कई जिलों में हिंसा की घटनाएं घटी हैं। मऊ जिले में कहीं प्रत्याशी को गोली मारी गई तो कहीं प्रत्याशी के रिश्तेदारों या समर्थकों पर फायरिंग झोंक दी गई। हालांकि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन पुलिस खासा हलकान रही।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के करौली माइनर के पास शुक्रवार की देर रात भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को लक्ष्य कर गोलीबारी की गई। हमले में प्रत्याशी के हाथ में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल प्रत्याशी को दोहरीघाट सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया।
मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी प्रेमशंकर राय उर्फ टुनटुन दोहरीघाट ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर वह और अपने चालक और अपने एक साथी के साथ प्रचार के बाद वापस अपने वाहन से कटघरा जा रहे थे। अभी वह दोहरीघाट के करौली माइनर के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रत्याशी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।
गोली चालक के बगल की सीट पर बैठे प्रेमशंकर राय के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद बदमाश भाग गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को दोहरीघाट सीएचसी लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एसओ मनोज सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल गोली लगने से घायल प्रत्याशी को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया है।
भाजपा के प्रमुख पद प्रत्याशी के रिश्तेदार को मारी गोली, रेफर
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी है। वंदना राय के देवर संजय राय अपनी बुआ के लड़के अमरहट निवासी संतोष राय के साथ दुर्गविजय राय की इनोवा कार से प्रचार के लिए निकले थे। अमिला-बोझी मार्ग पर पांडेयपार के पास पहुंचने पर बाइक से आए बदमाशों ने इन पर फायरिंग कर दी।