फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attempt to cheat a furniture dealer, stay alert

Mau News: फर्नीचर कारोबारी से ठगी की कोशिश, सतर्क होकर बचे

Sat, 13 Apr 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat a furniture dealer, stay alert
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार निवासी फर्नीचर कारोबारी संदीप शर्मा से ठग ने आनलाइन ठगी की कोशिश की। लेकिन कारोबारी की जागरूकता के चलते वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सका। मामले में कारोबारी ने अज्ञात ठग के विरुद्ध हलधरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रतनपुरा कस्बे के विसुकिया मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा पुत्र स्व. लख्मीचंद शर्मा का रतनपुरा बाजार में फर्नीचर का कारोबार है। संदीप ने बताया कि गत दिनों मोबाइल पर अज्ञात का फोन आया कि उसने कहा कि उसे पलंग बनवाना है, कितना खर्चा आएगा। कारोबारी ने मूल्य 25000 के लगभग बताया तो कालर ने कहा कि मैं 8000 भेज रहा हूं, उसने पलंग का सैंपल भी उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया । उसके बाद कारोबारी के व्हाट्सएप पर ट्रांजैक्शन मैसेज आया, जिसमें 8000 की जगह पर 80 हजार रुपये प्रदर्शित हो रहा था। इसके बाद कुछ देर बाद कालर ने फोन करके कारोबारी से कहा कि उसने 8000 के बजाय 80 हजार रुपये गलती से भेज दिया है, कृपया आप 8 हजार जमा कर बाकी की राशि मुझे भेज दें। लेकिन कारोबारी ने रूपये भेजने से पहले बैंक पहुंचकर खाते का स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। इसके बाद कारोबारी ने जब अज्ञात कालर को फोन करके जब यह बात बताई तो अज्ञात कालर ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed