फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Attack with sticks for disputed land, old man dies, wife also serious

Mau News: विवादित जमीन के लिए लाठी-डंडे से हमला, वृद्ध की मौत, पत्नी भी गंभीर

Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks for disputed land, old man dies, wife also serious
मऊ/बढुआगोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर गांव में विवादित जमीन पर अधिकार को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, साथ ही दो आराेपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान बड़ी रस्तीपुर निवासी सोचन (70) पुत्र रघुवर के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतका की बहू शशि सुधा के मुताबिक गांव में एक जमीन है जिस पर उसके पट्टीदार रंजीत कुमार, रजनीश कुमार, दुर्गविजय राम, राम विजय से
उसके परिवार का विवाद चला रहा है। बताया कि इस जमीन के सहारे अपने खेत में पानी चलाने के लिए ससुर पाइप लेकर जा रहे थे।
पहले से आरोपियों ने मना करने के बाद भी इस विवादित जमीन पर बालू गिरा दिया था, उसके बाद पानी चलाने से नाराज एकजुट होकर उसके परिवार पर लाठी-डंडे से सोमवार की सुबह सात बजे हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उसके ससुर सोचन, सास चंद्र ज्याेति, उसका बेटा नितेष कुमार के साथ वह घायल हो गई। गांव में विवाद की सूचना पर जब पुलिस तक पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से सोचन की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी चंद्रज्योति की हालात गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध नहीं होता तो लाखों का होता भुगतान

सोशल मीडिया पर इस भूल या भ्रष्टाचार की इस कोशिश को कुछ सक्रिय लोगों की जागरूकता ने विफल कर दिया है। अन्यथा लाखों रुपये की यह राशि भुगतान कर ली जाती। उधर सूत्रों की माने तो यह मामला नगर विकास मंत्री एके शर्मा तक पहुंच चुका है, अब इस मामले को लेकर शासन स्तर से क्या कार्रवाई होगी यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed