{"_id":"6487644caa01dd038b048156","slug":"attach-the-houses-of-criminals-of-goonda-act-ig-mau-news-c-20-1-249641-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा एक्ट के अपराधियों के घर करें कुर्की : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा एक्ट के अपराधियों के घर करें कुर्की : आईजी
विज्ञापन
आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने सोमवार की सुबह कोपागंज थाना का औचक निरीक्षण किया। लंबित फाइलों देख किसी प्रकार की लापरवाही न करने की सख्त दी। अपराध रजिस्टर खंगालते हुए एसओ कोपागंज को गुंडा एक्ट के अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुंडा एक्ट के अपराधियों के घर कुर्की का निर्देश दिया। महिलाओं से संबंधित अपराधों में भी गैंगस्टर लगाने का आदेश देते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ भी कुर्की का आदेश दिया। स्थानीय लोगों द्वारा थाना से भातकोल मोड़ तक जाम की समस्या उठाने पर कहा कि यह नगर क्षेत्र का मामला है। नगर पंचायत इसको वेडिंग जोन घोषित करता है तब हम कदम उठाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय,
सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम, एसआई राज नारायण पांडेय, संजय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम, एसआई राज नारायण पांडेय, संजय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।