फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistant Teacher of Composite School Bhujoti suspended in Mau

मऊ के कंपोजिट स्कूल भुजौटी के सहायक अध्यापक सस्पेंड

Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher of Composite School Bhujoti suspended in Mau
रानीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भटौली में निरीक्षण के दौरान बच्चों से जानकारी लेते बीएसए ओपी - फोटो : MAU
मऊ। सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलती नजर नहीं आ रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बुधवार को रानीपुर और मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो शिक्षकों के लापरवाही की पोल खुली। एक विद्यालय के हेडमास्टर सहित समस्त स्टाफ का चालू माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में निष्ठा प्रशिक्षण कार्यशाला में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न मामलों में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भुजौटी के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश चंद्रा को निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटौली का निरीक्षण किया। जहां नामांकन 74 के सापेक्ष 33 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका प्रियंका यादव प्रसूता अवकाश पर थी। शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। 66 में कितनी इकाई कितनी दहाई है यह भी पूछने पर बच्चे नहीं बता पाए। कक्षा पांच के बच्चे से ओपन द बुक की क्रिया करने को कहा गया। इस पर पूरे कक्षा में कोई भी बच्चा कोई क्रिया नहीं कर पाया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में ताला बंद पाया गया। शौचालय के बाहर और विद्यालय परिसर में गंदगी पाई गई। बीएसए ने सहायक अध्यापक प्रियंका यादव को छोड़कर प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव यादव के साथ समस्त शैक्षिक स्टाफ का चालू माह का वेतन संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक अदेय करने का आदेश दिया। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तवक्कलपुर का निरीक्षण किया। अधिगम स्तर को सुधारने और कक्षा एक के बच्चों से भी मिशन पहचान हस्ताक्षर पंजिका पर बच्चों के नाम लिखवाने का दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भुजौटी में तैनात ओमप्रकाश चंद्रा को शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने, निष्ठा प्रशिक्षण कार्यशाला में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न मामलों में लापरवाही मिलने पर सहायक अध्यापक ओमप्रकाश चंद्रा को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक अध्यापक को उच्च प्राथमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर से संबद्ध करने का फरमान जारी किया। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed