फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asha workers updated, got smartphone

आशा कार्यकत्रियां हुई अपडेट, मिला स्मार्टफोन

Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Asha workers updated, got smartphone
मऊ। नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित सीएमओ सभागार में शुक्रवार को वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूम एप के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोसी विधायक विजय राजभर ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आयी आशा कार्यकत्रियों को फोन वितरित किया।
विज्ञापन

समारोह में विधायक विजय राजभर ने कहा कि संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर में आशा कार्यकर्ताओं का कार्य काफी सराहनीय रहा। यह कार्यकर्ताओं ने इस विषम परिस्थिति में नवजात से लेकर सभी के जीवन की रक्षा के लिए खुद के जीवन को दाव पर लगाया था। बोले कि सरकार ने उनके कार्यों को न केवल सराहना की, बल्कि उन्हें तकनीकि रूप से अपडेट करने में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. एसएन दूबे ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से सभी कार्यकत्री अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यो का पूरा विवरण देने के साथ महिला के गर्भधारण से लेकर उनके टीकाकरण और नवजात की देखभाल और उनको नियमित अंतराल पर लगने वाले टीका व प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलने वाले वीएचएनडी सत्र का भी पूरा विवरण अपलोड करेंगी।कार्यक्रम में 698 आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए है, जबकि कुल 2064 को वितरित किया जाना है। कार्यक्रम में डॉ. बीके यादव, डॉ. वकील अली, डॉ. श्रवण कुमार, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा और बढुआ गोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पर एक समारोह में आशाओं को अधीक्षक एचआर सोनी ने स्मार्ट फोन वितरित किया। परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी अस्पताल पर शुक्रवार को सौ आशाओं को हेल्थ वेलनेस सेंटर के अंतर्गत स्मार्ट फोन और चार्जर प्रदान किया गया। परदहां में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने आशाओं को स्मार्ट फोन और चार्जर का वितरण किया।
इस अवसर पर रमेश राय, रोली सिंह, किसान मोर्चा के उपाध्याय भगत सिंह, अशोक कुमार, विष्णु प्रताप सिंह, राजनारायण यादव और अभिषेक राय उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो नेता जलज सिंह ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के तरफ से पूरे भारत को डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विपिन शर्मा ने कहा कि लोगों को कोविड के बूस्टर डोज लगाए जाने हैं इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को प्रथम रोज लगाए जाने हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ हंसराज सोनी ने अनीता देवी, प्रेमा सिंह, रेनू तिवारी, लीलावती यादव, प्रतिमा यादव, मालती यादव सहित 14 आशाओं को एंड्रॉयड प्रदान किया। कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, अरुण कुमार सिंह, लक्ष्मी चौहान, विनोद कुमार गुप्त, फतेह बहादुर गुप्त इत्यादि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के सात सब सेंटरों की 55 आशाओं को उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने सीएचसी पर शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि आशाएं जनसेवा के बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। इन्हें डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इन्हें स्मार्ट फोन देकर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के बारें में निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि आज कोरोना काल से लड़ने की बात रही या ग्रामीण स्तर पर कार्य करनें की आशाएं अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहती हैं। एचईओ दिनेश यादव ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, डा.अखिलेश यादव, एनएमए एस के सिंह, कमलेश सहित आशाएं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed