फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asha workers demonstrated submitted memorandum

Mau News : आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, मांगा मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा

Tue, 18 Mar 2025 08:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 08:37 PM IST
सार

आशा कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी। इस दौरान इन्होंने कहा कि हमे राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए और मानदेय मिलना चाहिए। मामले को लेकर इन्होंने नौ सूत्रिय मांग पत्र सौंपा।
 

विज्ञापन
Asha workers demonstrated submitted memorandum
प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की प्रमुख मांग शामिल है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर आशाओं ने नारेबाजी किया।प्रदर्शन के दौरान संगठन की सचिव ऊषा यादव ने कहा कि आशा की आशा अब जवाब दे रही है। सरकार हमेशा वेतन बढ़ाने की बात तो करती है लेकिन उसको अमल में नही लाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे। साथ ही हमारा मानदेय बढ़ाया जाए। जिससे हम अपने बच्चों को एक अच्छा जीवन प्रदान कर सकें।बताया कि नौ सूत्रीय मांगों में आशाओं का दुर्घटना बीमा किया जाए,प्रदेश में आशाओं का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से सुमन सिंह, अनीता देवी, गुड़िया पांडेय,पूनम,प्रमिला, फूलमति,रेनू भारती,अनीता देवी,उर्मिला यादव, मीरा,रीता देवी ,कमला,बिंदु आदि आशा शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed