फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as the news of death of four people broke, mourning spread in two localities.

Mau News: चार लोगों की मौत की खबर लगते ही दो मुहल्लों में पसरा मातम

Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
As soon as the news of death of four people broke, mourning spread in two localities.
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार मऊ शहर के दो मुहल्लों के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटना के समय मृतक और घायल बलिया से एक कार्यक्रम में भोजन बनाने का कार्य खत्म करने के बाद मऊ वापस लौट रहे थे। उधर अपने परिवार के सदस्यों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को रविवार की भोर में जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही दो मुहल्लों में चारों तरफ मातम पसर गया। हादसे के बाद परिजन बलिया को रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को मऊ शहर से 11 लोगों कि खाना बनाने की एक टीम चिलकहर गई हुई थी। जिसमें मऊ शहर के नियाज मोहम्मद पुरा और हुसैनपुर के रहने वाले के साथ-साथ शहर के अन्य मोहल्लों के लोग शामिल थे।शनिवार की देर रात चिलकहर से वापस आने के दौरान अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में मोहम्मद, खुर्शीद, मंजर, फिरोज कोठी शामिल है जो शहर के न्यायज मोहम्मद पुरा और हुसैनपुर के रहने वाले हैं। चार लोगों के निधन के बाद दो मोहल्ले में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही उनके घर पूर्व सांसद सालीम अंसारी, पूर्व नपाध्यक्ष तैयब पालकी, नपाध्यक्ष अरशद जमाल सहित काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बता दें कि इन सभी लोगों का खाना बनाने का एक ग्रुप था, जो जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में जाकर खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को गोद में खिलाने की हसरत रह गई अधूरी
नगर के हुसैनपुरा निवासी मंजर का आठ माह पहले ही निकाह हुआ था। उसकी पत्नी गर्भ से है। शनिवार को हादसे में असमय मौत का शिकार बना मंजर जो अपने नवजात को लेकर काफी सपने संजोए था, उसकी असमय मौत से उसकी हसरत अधूरी रह गई। वहीं हुसैनपुरा निवासी मुहम्मद की मौत से उसकी पत्नी और उसका पुत्र और दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं न्याज महम्मदपुरा निवासी फिरोज की मौत से उसका पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं इसी मुहल्ला निवासी खुशीद के पुत्र-पुत्री और पत्नी के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed