{"_id":"5fda2ddc8ebc3e3eb532fd6a","slug":"archaeological-department-team-inspected-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मऊ में खोदाई में मिले वस्तुओं की जांच को पहुंची बीएचयू शोध छात्रों की टीम, साथ ले गए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मऊ में खोदाई में मिले वस्तुओं की जांच को पहुंची बीएचयू शोध छात्रों की टीम, साथ ले गए फोटो
Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गढ़वा गांव में टीले की खोदाई के दौरान मिले तांबे के सिक्कों और अन्य वस्तुओं की जांच के लिए बीएचयू के शोध छात्रों की टीम गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंची। टीम के सदस्य इनकी फोटो बनाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के शोध छात्रों की टीम गुरुवार को गढ़वा गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां ईंटों के साथ धरोहरों को देखा। इसके बाद छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से मिलने के बाद खोदाई में मिली वस्तुओं को देखा। सुशील राय बीएचयू पुरातत्व विभाग में शोध छात्र हैं।
विज्ञापन
उनके साथी और वह मऊ के पुरातत्व के इतिहास पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के माहपुर परवा का नान चिरागी राजस्व गांव गढ़वा कोट इन दिनों सुर्खियों में है। वह प्रोफेसर डा. सीताराम दूबे के सानिध्य में शोध कर रहे हैं। उनके निर्देश पर यहां पहुंचकर पुरातात्विक धरोहरों का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में मिले 128 सिक्के कुषाण कालीन प्रतीत हो रहे हैं। छेड़छाड़ होने के कारण उस पर अंकित चित्र के साथ लिखावट स्पष्ट नहीं हो रही है। प्रयोगशाला में वैज्ञानिक विधि से सफाई करने पर हकीकत सामने आएगी।
बर्तन और मूर्तियों के अवशेषों को उन्होंने 600-700 ईसा पूर्व का होने का अनुमान लगाया। बोले जांच के बाद और बहुत कुछ स्पष्ट हो सकता है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि टीम के सदस्य मऊ के पुरातत्व इतिहास पर ही शोध कर रहे हैं। वे यहां रुककर गढ़वा की सभ्यता पर शोध करेंगे।