फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Archaeological department team inspected in Mau

यूपीः मऊ में खोदाई में मिले वस्तुओं की जांच को पहुंची बीएचयू शोध छात्रों की टीम, साथ ले गए फोटो

Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Archaeological department team inspected in Mau
पुरातत्व विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के  मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गढ़वा गांव में टीले की खोदाई के दौरान मिले तांबे के सिक्कों और अन्य वस्तुओं की जांच के लिए बीएचयू के शोध छात्रों की टीम गुरुवार  को जिला मुख्यालय पहुंची। टीम के सदस्य इनकी फोटो बनाकर साथ ले गए। 

विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के शोध छात्रों की टीम  गुरुवार को गढ़वा गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां ईंटों के साथ धरोहरों को देखा। इसके बाद छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से मिलने के बाद खोदाई में मिली वस्तुओं को देखा। सुशील राय बीएचयू पुरातत्व विभाग में  शोध छात्र हैं।
विज्ञापन


उनके साथी और वह मऊ के पुरातत्व के इतिहास पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के माहपुर परवा का नान चिरागी राजस्व गांव गढ़वा कोट इन दिनों सुर्खियों में है। वह प्रोफेसर डा. सीताराम दूबे के सानिध्य में शोध कर रहे हैं। उनके निर्देश पर यहां पहुंचकर पुरातात्विक धरोहरों का अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मिले 128 सिक्के कुषाण कालीन प्रतीत हो रहे हैं। छेड़छाड़ होने के कारण उस पर अंकित चित्र के साथ लिखावट स्पष्ट नहीं हो रही है। प्रयोगशाला में वैज्ञानिक विधि से सफाई करने पर हकीकत सामने आएगी।


बर्तन और मूर्तियों के अवशेषों को उन्होंने 600-700 ईसा पूर्व का होने का अनुमान लगाया। बोले जांच के बाद और बहुत कुछ स्पष्ट हो सकता है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि टीम के सदस्य मऊ के पुरातत्व इतिहास पर ही शोध कर रहे हैं।  वे यहां रुककर गढ़वा की सभ्यता पर शोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed