फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   April will encompass six teacher

छह अप्रैल को धरना देंगे शिक्षक

Thu, 31 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिले में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के चयन के लिए विभाग की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम के निर्णय पर सवाल उठने लगा है। शिक्षकों ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के चयन में टीम पर मानक की अनदेखी करने सहित बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि  नामित विद्यालय मानक पर खरे नहीं उतरते अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम छह अप्रैल को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। 
विज्ञापन



जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च  प्राथमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन, ठहराव तथा परिवेश में सुधार के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए विभाग की ओर से वर्ष 2015-16 में विद्यालय पुरस्कार  योजना शुरू की गई है। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय का कहना है कि टीम द्वारा नामित विद्यालय मानक पर कहीं से खरा नहीं उतरता है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जानबूझकर शासनादेश का उल्लंघन किया गया है। टीम द्वारा चयनित विद्यालय को निरस्त कर  सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का चयन किया जाए। अन्यथा शिक्षक छह अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि मानक को पूरा करने वाले विद्यालय का ही चयन किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed