{"_id":"683b4d1e74f43ce6200b1184","slug":"appliances-of-100-houses-burnt-due-to-short-circuit-mau-news-c-295-1-mau1002-128651-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एलटी लाइन पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार शॉर्ट सर्किट से 100 घरों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एलटी लाइन पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार शॉर्ट सर्किट से 100 घरों के उपकरण जले
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर पंचायत के बड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की रात नौ बजे एलटी लाइन पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। शॉर्ट सर्किट से 100 घरों में हाई वोल्टेज प्रवाहित होने से बिजली उपकरण चल गए। सूचना के बाद भी शनिवार की सुबह बिजली कर्मचारियों द्वारा तार जोड़ते समय अनियमितता को लेकर उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बड़ागांव उत्तरी मुहल्ले में विद्युत उपकेंद्र घोसी से बिजली आपूर्ति होती है। एलटी तार के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार गुजरा है। शुक्रवार की रात नौ बजे अचानक हाईटेंशन तार टूटकर एलटी तार पर गिर गया, जिससे घरों में हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित होने लगी। कुछ ही सेकेंड में करीब 100 घरों में चल रहे एसी, कूलर, पंखा, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए।
उपकेंद्र पर सूचना तक सप्लाई बंद कराई गई। शनिवार की सुबह बिजली निगम के कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचे। लेकिन राजेश, मुनिया देवी, रेशमी देवी, बासंमती, गुड़िया, मअशोक, जगरनाथ, राहुल, विशाल , मुन्ना, विपुल, विनोद, विमलेश खानापूर्ति को लेकर नारेबाजी करने लगे।
भाजपा के सेक्टर संयोजक राजेश राजभर ने बताया कि इस समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता घोसी और घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष को सूचना दी गई। लेकिन शाम तक समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर समाधान किया जाएगा।