फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appeal to vote fearlessly in Chaupal

गांवों में चौपाल लगाकर अधिकारी कर रहे निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Appeal to vote fearlessly in Chaupal
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक रूप से तैयारी की गई है। थाना क्षेत्र में तीन बूथ अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में तथा चार को अति संवेदनशील के अलावा एक दर्जन से अधिक बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ जिले के उच्चाधिकारी गांवों में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की गाइड लाईन का कड़ाई से पालन कराए जाने सम्बन्धी निर्देश दे रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के थाना कोपागंज क्षेत्र के 53 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 65 मतदान केंद्रों पर चौथे चरण का चुनाव होना है। लेकिन अभी से दावेदार अपने प्रचार में तेजी लाने के साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए हर दांव आजमा रहे है। इसको लेकर कभी कभी दावेदारों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो ही जा रही है। इसका संज्ञान लेकर प्रशासन ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज, इंदारा, फतहपुर ताल नरजा को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है तो वही ग्राम पंचायत कसारा, लाडपुर, अदरी, इटौरा डोरीपुर को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। जबकि ग्राम पंचायत सहरोज, इंदारा, फतहपुर ताल नरजा, सोडसर, फैजुल्लाहपुर आदि गावों में स्वयं जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के अलावा सीओ घोसी नरेश कुमार भ्रमण कर गावों में चौपाल लगा लोगो को जागरूक कर रहे हैँ। साथ ही चुनाव आयोग की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed