फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ansha became the district panchayat president

अंशा बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Mon, 04 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 04 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ansha became the district panchayat president
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंशा यादव के निर्विरोध होने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बताते चलें कि जिला पंचायत चुनाव में कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा था। लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंशा यादव के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। केवल अंशा यादव ने ही नामांकन दाखिल किया। चुनाव कार्यक्रम के दौरान सोमवार 4 दिसंबर को पर्चा वापसी की तिथी थी।
विज्ञापन



जिसके बीतने के बाद आज जिलाधिकारी कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंशा यादव को जीत का प्रमाण पत्र  प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाने के बाद अंशा यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस  दौरान मुख्य रुप से विधायक बैजनाथ पासवान, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, सपा नेता अल्ताफ अंसारी,  शिवप्रताप यादव, अरशद जमाल, तैय्यब पालकी, अरुण सिंह, अशोक यादव, संजय चौधरी, धीरज राजभर,राकेश शर्मा, विजय यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष संध्या यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed