फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another suicide in Kota: Mau student preparing for NEET consumed poison, died as soon as she left the coaching

कोटा में एक और आत्महत्या: नीट की तैयारी कर रही मऊ की छात्रा ने खाया विषाक्त, कोचिंग सेंटर से निकलते ही...

Tue, 19 Sep 2023 01:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

कोटा के डकनिया रोड नंबर एक स्थित अपार्टमेंट में पिछले डेढ़ वर्ष से प्रियम सिंह अकेले रहती थी। सुबह में वह कोचिंग गई थी, इसके बाद वह दोपहर में तीन बजे के आसपास वह कोचिंग से निकलकर पैदल ही अपने फ्लैट पर जा रही थी।

विज्ञापन
Another suicide in Kota: Mau student preparing for NEET consumed poison, died as soon as she left the coaching
poison demo, जहर, poison - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मऊ की रहने वाली छात्रा प्रियम सिंह (17 वर्ष) ने कोटा में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। पुलिस की सूचना पर सोमवार को मऊ से कोटा के लिए परिजन रवाना हो गए। कोटा के विज्ञान नगर थाने की पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक कोटा में इस वर्ष अब तक 24 छात्रों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ न्यूज: 15 साल पहले जहां पत्नी ने लगाई थी फांसी वहीं पति ने खत्म की अपनी जीवन लीला, क्या है मामला?

विज्ञापन

कोटा के डकनिया रोड नंबर एक स्थित अपार्टमेंट में पिछले डेढ़ वर्ष से प्रियम सिंह अकेले रहती थी। सुबह में वह कोचिंग गई थी, इसके बाद वह दोपहर में तीन बजे के आसपास वह कोचिंग से निकलकर पैदल ही अपने फ्लैट पर जा रही थी। कोचिंग से 500 मीटर दूर आगे बढ़ी थी कि अचानक उल्टी करने लगी। तबीयत बिगड़ने पर छात्रों ने कोचिंग के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद प्रियम सिंह को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान प्रियम सिंह ने शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। डीएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाया था। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed