फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annoyed by the apathy of the accountant, the woman tried to hang herself in the Kanungo office

लेखपाल की उदासीनता से खिन्न महिला ने कानूनगो आफिस में किया फंदा लगाने का प्रयास

Sat, 15 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by the apathy of the accountant, the woman tried to hang herself in the Kanungo office
भूमि विवाद निस्तारण में देरी और राजस्वकर्मी से छुब्ध होकर घोसी तहसील में महिला के फांसी लगाने के - फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को तहसील परिसर में कानूनगो कार्यालय में फंदे पर लटकने का प्रयास किया। उसकी शिकायत थी कि जमीन विवाद के समाधान के लिए लेखपाल हीला हवाली कर घूस मांग रहे हैं। गांव निवासी शांति देवी पत्नी मोती चौहान का अपने पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। उसके निपटारे के लिए वह पिछले छ: माह से तहसील व कोतवाली का चक्कर लगा रही है। थाना व तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। लेखपाल की हीलाहवाली के चलते विवाद का निपटारा न होते देख वह पति को साथ लेकर शुक्रवार को तहसील पहुंची। इसी दौरान वह परिसर स्थित एक पुरानी बिल्डिंग की दुछत्ती पर पहुंच गई और साड़ी का फंदा बना हुक के सहारे लटकने का प्रयास लगाने लगी। अचानक कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने उसे फंदे पर लटकने से रोका। सूचना पाकर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को लेकर कोतवाली आए। वहां शांति ने बताया कि वह पिछले छ: माह से जमीन विवाद के निपटारे के लिए चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बताया कि वह शासन-प्रशासन के साथ ही लेखपाल की उपेक्षात्मक कार्यशैली से आहत होकर कर अपनी इहलीला समाप्त करना चाह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed