फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Annoyed by prosecution counsel, performance

अधिवक्ता मुकदमा दर्ज करने से नाराज, प्रदर्शन

Fri, 03 Jun 2016 11:19 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 03 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by prosecution counsel, performance
advocate
 मधुबन तहसील के अधिवक्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने से नाराज स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय के सभी अदालतों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया साथ ही जिलाधिकारी का पुतला जलाया। उपजिलाधिकारी को मांगपत्र देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन



सूखा राहत राशि वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए मधुबन तहसील बार के सदस्यों ने मधुबन तहसील का घेराव किया था। नाराज वकीलों ने तहसीलदार समेत अन्य तहसीलकर्मियों को कमरे में बंद कर प्रदर्शन किया था। इसको जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मधुबन थाना में पांच अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा वापसी के िलए  शुक्रवार को बार सदस्यों ने अदालतों का बहिष्कार किया। जिलाधिकारी का पुतला जलाया। बार अध्यक्ष फिरोज अहमद, महेंन्द्र राय, शब्बीर अहमद, एनाम खान, सुधीर श्रीवास्तव, खालिद जमाल, अली अकरम, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed