फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   animal roaming in village attacked old man sitting outside house died in hospital

Mau: गांव में घूम रहे छुट्टा पशु ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर बोला हमला, अस्पताल में मौत

Thu, 20 Jul 2023 05:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

मऊ जिले मढ़ैली बढ़नपुरा ग्राम पंचायत में एक छुट्टा पशु ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
animal roaming in village attacked old man sitting outside house died in hospital
सुदेश्वर राजभर (60) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम हलधरपुर थाना क्षेत्र के मढ़ैली बढ़नपुरा ग्राम पंचायत में एक छुट्टा पशु ने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मढ़ैली बढ़नपुरा ग्राम पंचायत के बसारिखपुर पुरवा निवासी सुदेश्वर राजभर (60) बुधवार की शाम अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी कई दिनों से गांव में घूम रहा एक छुट्टा पशु उनके घर के सामने पहुंचा। पेड़ में सींग मारने लगा। सुदेश्वर ने उसे भगाना चाहा तो उसने हमला कर दिया। किसान को उठाकर पटक दिया। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल किसान को लेकर लोग रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां देर रात किसान ने दम तोड़ दिया। सुदेश्वर का पुत्र गुड्डू दिल्ली में था, हादसे के खबर के बाद वह गांव के लिए रवाना हुआ। घटना से उनकी पत्नी पियरिया देवी और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छुट्टा पशु बीते कई दिन से गांव में घूम रहा था। छुट्टा पशु के हमले के चलते सुदेश्वर की मौत के बाद लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed