फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry farmers stopped forelane construction work due to non-compensation

मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने रोका फोरलेन निर्माणकार्य

Mon, 26 Oct 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped forelane construction work due to non-compensation
अमिला (मऊ)। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को टिकरी बुजुर्ग (अहिरानी) गांव के पास जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी फोरलेन के लिए अधिग्रहित जमीन का भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने काम ठप करा दिया। साथ ही घंटों प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में चार दर्जन से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अहिरानी पेट्रोलपंप के पास टिकरी बुजुर्ग गांव के चार दर्जन किसानों ने फोरलेन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 19 मई 2020 को अंतिम पैरा संशोधन में जिलाधिकारी के आदेश पर चार हजार रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से समस्त संबंधित पत्रावलियों पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान लगभग 25 किसानों के खातों में लगभग 25 करोड़ रुपया 23 मार्च 2020 को आ गया। इसके बाद दो अप्रैल 2020 को एसएलओ आफिस ने किसानों का खाता सीजकर सारा पैसा वापस लेकर एनएचआई ने न्यायालय दीवानी में आपत्ति दाखिल किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिलाधिकारी के संशोधित रेट के तहत पूरी जमीन का भुगतान मिलना चाहिए। वह भी बगैर भुगतान के काम नहीं होने देंगे। एनएचएआई का ठेकेदार किसानों को धमका कर जबरदस्ती काम कराना चाहता है। किसानों ने कहा कि मुआवजा का अविलंब उचित भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में देवव्रत यादव, कमलाकांत यादव, चंद्रभान, दीपचंद गुप्ता, बब्बन, सरवन, सेवक, शिवचंद, साहब, गोविंद, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, संतोष व त्रिवेणी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed