{"_id":"613f8a6d8ebc3eb6cd3040e3","slug":"angry-beneficiaries-demonstrated-due-to-non-availability-of-nutritious-food-in-ammabhaleur-village-mau-news-vns611406536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्माभेलउर गांव में पुष्टाहार न मिलने से नाराज लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्माभेलउर गांव में पुष्टाहार न मिलने से नाराज लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के अम्मा भेलऊर स्थित आंगबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को पुष्टाहार न मिलने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डेढ़ दशक बीत गया लेकिन बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार नहीं मिला। आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती है। केंद्र प्रतिदिन केंद्र खुलता है। लाभार्थियों द्वारा जब पुष्टाहार की मांग की जाती है तो कहा जाता है कि विभाग से पुष्टाहार नहीं मिलता है। जब मिलेगा तो तब वितरित किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पुष्टाहार भ्रष्टाचारकी भेंट चढ़ जा रहा है। पुष्टाहार नहीं मिलने की शिकायत कई बार आला अधिकारियों को किया गया, लेकिन संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अंजू पांडेय, सीमा पांडेय, राधा, अनुराधा, लक्ष्मीना, वंदना ठाकुर, मंजू देवी, आशा गौड़, गीता पासवान, फूलमति पासवान, शुभावती ठाकुर, शकुंतला, आशा, रीमा, रीना, ज्ञांती, कमलावती, खुशबू आदि शामिल रहे। इस बाबत सीडीपीओ फतहपुर मंडाव अजीत यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।