फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angered by father's scolding, student who ran away from home found at Beltharod station

Mau News: पिता की डांट से नाराज घर से भागा छात्र बेल्थरारोड स्टेशन पर मिला

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angered by father's scolding, student who ran away from home found at Beltharod station
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के महमूूदसराय गांव से लापता हुआ किशोर छात्र शुक्रवार को बलिया जिले के बेल्थरारोड स्टेशन पर मिला। उसके पिता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। जानकारी के अनुसार रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के महमूदसराय गांव निवासी किशोर छात्र मर्यादपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र है। बीते बुधवार को वह साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परेशान परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंंचे। उसकी साइकिल स्कूल में खड़ी मिली। इसके बाद परिजन पूरी रात उसकी खोज करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामपुर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद थाना प्रभारी लालबहादूर ने किशोर की तलाश को लेकर उसकी फोटो सोशल मीडिया से लेकर हर थाने में भेजी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रामपुर बेलौली पुलिस को सूचना मिली कि लापता किशोर छात्र बलिया जिले के बेल्थरारोड स्टेशन पर है। किशोर छात्र को पुलिस अपने साथ रामपुर बेलौली थाने ले आई। जहां उसने बताया कि पिता ने पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर वह वाराणसी चला गया था। जहां से वापस ट्रेन पकड़कर बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर किशोर छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed