फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi worker's qualification is Inter pass...90% in Masters queue

Mau News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की योग्यता इंटर पास...90% परास्नातक कतार में

Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's qualification is Inter pass...90% in Masters queue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। जिले के नाै ब्लाॅकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 165 पद खाली हैं। महिला बाल विकास विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुल 18 हजार आवेदन आए हैं।
इंटर पास योग्यता वाले इस पद के लिए 90 फीसदी परास्नातक महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इसमें से छह हजार आवेदन ऑनलाइन सत्यापन में खारिज हो चुके हैं। विभाग का दावा है कि दो माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। सदर, मधुवन, मुहम्मदाबाद गोहाना, घोसी तहसील के नौ ब्लॉकों में 2587 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। 165 केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं। सबसे ज्यादा रानीपुर ब्लॉक में 37, रतनपुरा में 27, मुहम्मदाबाद गोहाना व परदहा ब्लॉक में 26-26, शहर व फतेहपुर मांडव में 13-13, घोसी व दोहरीघाट में 7-7, कोपागंज में 6 और बढ़राव में तीन पद रिक्त हैं। लोकसभा चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन विभाग ने अब आवेदनों का सत्यापन शुरू कर दिया है। 30 फीसदी आवेदनकर्ताओं में कोई एमए पास है तो कोई डबल एमएमए है। सबसे अधिक 60 फीसदी आवेदनकर्ता स्नातक हैं। कई विज्ञान संकाय से स्नातक हैं। सिर्फ 10 फीसदी आवेदनकर्ता इंटरमीडिएट पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि 12 हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन कार्य जारी है। सत्यापन के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई है। दो माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed