{"_id":"5fda30d08ebc3e3c92661b1e","slug":"and-procession-ran-away-without-eating-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: शराब पीकर घरातियों ने ऐसा मचाया उत्पात, बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: शराब पीकर घरातियों ने ऐसा मचाया उत्पात, बैरंग लौटी बरात
Wed, 16 Dec 2020 09:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात गाजीपुर जनपद के मरदह ब्लाक से आई बरात में घरातियों ने शराब पीकर उत्पात मचाया। यह देखकर बरात में शामिल ज्यादातर लोग बिना जयमाल देखे और खाना खाए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के मरदह ब्लाक के एक गांव से हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम बरात आई थी। इसके बाद घरातियों ने बरातियों की आवभगत की। उनको जलपान कराया। इसी दौरान कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने शराब पी ली। जब नशा चढ़ा तो जयमाल से पहले ही नशे में ये लोग आपस में भिड़ गए। कन्या पक्ष के लोगों ने जयमाल के लिए बना मंच तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह स्थिति देख बराती सहम गए और 50 फीसदी से अधिक बराती बगैर जयमाल देखे और खाना खाए भाग खड़े हुए। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया। फिर किसी तरह शादी की रस्म पूरी की जा सकी।
विज्ञापन