{"_id":"67cf2ee80c1aef31a40bd324","slug":"an-old-lady-living-alone-in-her-home-dies-under-suspicious-circumstances-mau-news-c-295-1-mau1001-125132-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी वृद्धा का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका घर पर अकेली रहती थी। वहीं बाहर रह रहे बेटे ने मां की हत्या की आशंका जताई है।
मृतका की पहचान गालिबपुर निवासी इसरावती 75 के रूप में हुई। मृतका का इकलौटा बेटा अरविंद दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। ऐसे में इसरावती घर पर अकेली थी। रविवार की सुबह जब महिला के घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
आवाज देने के बाद भी नहीं उठी तो किसी तरह पड़ोसी दरवाजा खोलकर पास पहुंचे और देखे तो वृद्धा की सोते समय ही मौत हो गई थी। मृतका का फोन उसके कान के पास पड़ा था, जिससे लग रहा था कि वह अपने आखिरी समय में किसी को सूचना देना चाहती थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने वृद्धा के इकलौते बेटे अरविंद को सूचना दी। मां की मौत की सूचना पर बेटा रविवार की देर रात घर पहुंचा। सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्र नाथ राय बताया कि बेटे को आशंका है कि मां की हत्या की गई है इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण का पता लगेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।