{"_id":"5ff4954a8ebc3e333b6f1630","slug":"ambedkar-damaged-ambedkar-statue-resentment-mau-news-vns567413139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश
विज्ञापन
कोपागंज में ढेकवारा में अंबेडकर प्रतिमा को अराजकत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद पहुंच?
- फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ढेकवारा ग्रामसभा में लगी आंबेडकर प्रतिमा को सोमवार की बीती रात को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। लेकिन इससे पहले ही सूचना पर पहुंची सदर एसडीएम और एसओ ने मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन के साथ ही राजमिस्त्री बुलाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराया।
कोपागंज के ढेकवारा ग्राम सभा के अनूसूचित बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। सोमवार की रात मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा की दाएं हाथ की अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो यह सूचना दूसरे लोगों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल के पास एकत्रित हो गए। उधर, सूचना मिलने पर कोपागंज एसओ अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सदर एसडीएम निरंकार सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मनबढ़ों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ मौके पर राजमिस्त्री को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराया। पुलिस के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोश समाप्त हुआ और शीघ्र मनबढ़ों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। घटना को लेकर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि सुभाष ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत एसओ अजय कुमार तिवारी का कहना है कि अज्ञात मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जल्द ही मनबढ़ों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एक सप्ताह पूर्व भी क्षतिग्रस्त किया था प्रतिमा
कोपागंज। ढेकवारा ग्रामसभा में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की यह पहली घटना नहीं है। बताते चले कि नव वर्ष से महज दो दिन पूर्व बीते सोमवार की रात मनबढ़ों ने गांव में सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से प्रतिमा का चश्मा और एक हाथ की एक अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह चौथी घटना है। बीते तीन वर्षों से मनबढ़ों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की जा रही है।