फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allotment of government quota shop by ignoring court

कोर्ट की अनदेखी कर सरकारी कोटे की दुकान का हुआ आवंटन

Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Allotment of government quota shop by ignoring court
बड़रांव ब्लाक के जमुवारी गांव में एक पक्ष कोटे की दुकान को लेकर गुप्त मतदान की गुहार लगाते हुए बै? - फोटो : MAU
मऊ/अमिला। बलिया के दुर्जनपुर में सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर हुई वारदात को जिला प्रशासन अनदेखी कर रहा है। इसका परिणाम है कि अमिला में कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर प्रशासन ने कोटे का आवंटन कर दिया। जबकि दूसरा पक्ष कोर्ट का आदेश अधिकारियों को दिखाता रह गया। जबकि प्रशासन नियम कानून को ताक पर रखकर खुली बैठक में कोरम पूरा कर कोटे की दुकान का आवंटन स्वयं सहायता समूह के नाम कर दिया गया। प्रशासन के रवैए से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक के जमुवारी गांव में भारी सुरक्षा व गहमा-गहमी के बीच विद्यालय प्रांगण में हुई। खुली बैठक में कोटेदार का चयन किया गया। सरकारी कोटे की दुकान का आवंटन के लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे राममिलन मौर्य, अतीक अहमद, राजकुमार गौड़, सर्वजीत, प्रदीप यादव, मुकुन गुप्ता, तलवार खान, रविंद्र यादव, कौशिल्या, प्रेमशीला, प्रेमबदा, प्रतिमा, खुर्शीदा, साहिस्ता, संजीदा आदि का कहना था कि सरकारी कोटे की दुकान का मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बाद भी अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर प्रसाशन ने दुकान का आवंटन कर पिंड छुड़ाया।
विज्ञापन

एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय के पहुंचने पर पुन: गुप्त मतदान के जरिए कोटेदार के चयन करने पर एक पक्ष अड़ा रहा, लेकिन एसडीएम ने गुप्त मतदान की व्यवस्था न होने का हवाला देकर उनकी बातों को एक सीरे से खारिज कर दिया। एसडीएम घोसी के आदेश पर खुली बैठक बुलाई गई। कोटेदार के चयन के लिए कागजी कोरम पूरा किया गया, इसके बाद बाबा रामधारी स्वयं सहायता समूह को कोटा आवंटित कर दिया गया। समूह के अध्यक्ष और संचालन कर्ता लालमती हैं। इस मौके पर एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय, यशवंत राव, डीओआईएसबी, अखिलेश मल्ल एडीओ पंचायत, सीओ घोसी धन्नजय मिश्र, कोतवाल समर बहादुर सिंह, एसआई सुभाष यादव, एसआई प्रदीप कुमार मिश्र, रामाश्रय प्रसाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नागेंद्र यादव प्रधान, सचिव समसुद्दीन हैदर आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा पीएसी के जवानों को भी मौके पर लगाया गया था, ताकि प्रशासन के आगे कोई और न कुछ बोल सकें। बात करने पर दूसरे पक्ष के कमलेश चौहान ने बताया कि वह कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने का कोर्ट में कंटेमट दाखिल करेंगा। वहीं बात करने पर एसडीएम आशुतोष राय ने कि कोर्ट के आदेश का यहां इस लिए काम नहीं करेगा, क्योंकि कमलेश ने खुद बयान हल्फी दे कर कोटे की दुकान से कोई वास्ता सरोकार न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed