फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegations made against SP MP on social media, case filed

Mau News: सोशल मीडिया पर सपा सांसद पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations made against SP MP on social media, case filed
मऊ। घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली में सोशल मीडिया पर राजा भइया नाम की एक फेसबुक आईडी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि इस आईडी से आरोपी अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने के साथ चरित्र हनन और फर्जी आरोप लगा मेरे और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिख रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
सपा सांसद राजीव राय ने बताया कि बीते 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान फेसबुक पर राजा भईया नाम के फर्जी आईडी द्वारा मेरे और मेरे परिवार पर अपमानजनक आरोप लगाकर पोस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैंने चुनाव के दौरान भी शिकायती पत्र के माध्यम पुलिस को अवगत कराकर उचित कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी उस आईडी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले इस आईडी पर पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं करना सवालिया निशान उठ रहा है। मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि शुक्रवार को सांसद की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई को लेकर साइबर सेल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने बीजेपी को भी निशाना बनाते हुए कहा कि जब किसी भाजपा के नेता, कार्यकर्ता या पदाधिकारी पर कोई कटाक्ष या कमेंट करता है तो उसे चंद घंटे में पुलिस पकड़ लेती है। उन्होंने पूछा कि क्या मेरे ऊपर गलत आरोप लगाने और चरित्र हनन करने वाले आरोपी पर कार्रवाई सिर्फ इसलिए नहीं हुई कि मैं विपक्षी दल का सांसद हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed