फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All their work dependably

सभी अपने-अपने काम के भरोसे

Wed, 08 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Wed, 08 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
All their work dependably
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ड्यूटी पर जाते समय पुलिस कर्मियों को समझाते पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन।
िले की सुरक्षित सीट मोहम्माबाद गोहना दलित बाहुल्य क्षेत्र है। दलितों के अलावा यहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी है। आजमगढ़ जिले की सीमा से लगी जनता ने इस सीट पर शुरू से ही ज्यादातर बार दूसरे विधान सभा क्षेत्रों के रहने वाले लोगों को विधायक बनने का मौका दिया है। इस बार भी प्रमुख दलों से उतरे प्रत्याशियों में बैजनाथ पासवान को छोड़ सभी प्रत्याशी गैर विधान सभा क्षेत्र के हैं।  
विज्ञापन


2012 के विधान सभा चुनाव में बैजनाथ पासवान यहां से विधायक चुने गए। जो इसी विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस बार भी वह चुनाव मैदान में हैं। उनके साथ दो पूर्व मंत्री चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रीराम सोनकर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार पूर्व मंत्री रह चुुके हैं।  इस बार के चुनाव में खास बात यह है कि तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को जनता दो-दो बार विधायक बना चुकी है। मौजूदा चुनाव में यदि तीनों में से कोई विधायक चुना जाता है, तो इस जीत के साथ ही वह इस क्षेत्र से आजादी के बाद तीन बार चुने जाने वाला पहला जनप्रतिनिधि होगा।
विज्ञापन


एक नजर क्षेत्र के विकास पर डालें तो क्षेत्र उद्योगविहीन है। टौंस नदी पर सरया बंदीघाट गांव के पास पुल बनाने की मांग सालों से की जा रही है, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय सहित आसपास के गांव अतरारी, खैराबाद और वलीदपुर नगर पंचायत बुनकर बाहुल्य है। बुनकरों के साड़ी बुनाई कारोबार में आने वाली बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक कम हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में कई प्रमुख सड़कों पर भी काम हुआ है। लेकिन दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कें खस्ताहाल हैं। क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निदान नहीं हो सका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed