फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All streets and roads of the city will glow

चमकेंगी शहर की सभी गलियां आैर सड़कें

Tue, 20 Jan 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
All streets and roads of the city will glow
पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में हुई। शहर को संुदर बनाने के लिए  बैठक में 230 बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद उन्हें बोर्ड के सदस्याें द्वारा स्वीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार अब शहर की सभी गलियों और सड़कों को चमकाया जाएगा और ऊबड़ खाबड़ रास्तों को ठीक करके सुंदर बनाया जाएगा। सभी सड़कें रोड लाइटों की चकाचौंध रोशनी से जगमग होंगी।
विज्ञापन



 पालिकाध्यक्ष शाहीना जमाल ने कहा कि शहर के स्वरूप को बदलकर उसे अति सुंदर बनाकर प्रदेश में एक मुकाम हासिल कराना उनका उद्देश्य है।

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि बोर्ड के इन प्रस्तावों की मंजूरी से पालिका पर चार करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार  आएगा। लेकिन इनके बन जाने से शहर की सूरत काफी बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में पालिका के कर्मचारियों के एरियर के  बकायों के भुगतान आदि के लिए 90 लाख रुपयों की व्यवस्था की गई है।

जल कल एवं ठेके पर बिजली का काम करने वाले संविदा श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। जमाल ने अजय  की सराहना करते हुए कहा कि सदस्य न होते हुए भी उन्होंने संगत घाट बंधे को जोड़ने के लिए बोर्ड की अद्वितीय सहायता की है।


योगदान  को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  उन्होंने कहा कि जो पालिका कर्मी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप पुरस्कृत करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित  कर दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed