फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All shops will open five days a day from today

आज से रोजाना पांच दिन खुलेगी सभी दुकाने

Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
All shops will open five days a day from today
मऊ। सोमवार से जनपद मुख्यालय की सभी दुकानों को खोलने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक सभी प्राकर की दुकानें खुलेंगी। जिला प्रशासन ने प्रयोग के तौर पर यह निर्णय लागू करने का फैसला लिया है। यदि इस दौरान लोगों ने कोविड -19 की गाइड लाइन का पालन किया और कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहा तो इस व्यवस्था को स्थाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मऊ शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर की सड़क की दोनों तरफ की दुकानों को बारी बारी से एक-एक दिन खोलने का आदेश जारी किया था लेकिन अब सोमवार से जिला मुख्यालय की सभी दुकानें खुलेंगी। यह दुकानें सुबह 10 से शाम 6 तक कब खुलेंगी। ठेलों पर सब्जियां और फल बेचने वाले सड़क के किनारे चलते फिरते नजर आएंगे। एक जगह पर रुक कर फलों और सब्जियों की बिक्री नहीं करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस दौरान भ्रमण कर सैंपलिंग करती रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस दौरान दुकानदारों को सेनीटाइजर और साबुन ग्राहकों को उपलब्ध कराना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी मास्क लगाने को प्रेरित करना होगा। दुकान पर भीड़ किसी भी हालत में नहीं लगने दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि लोगों ने कोविड -19 की गाइड लाइन का अनुपालन किया तो इस व्यवस्था को स्थाअऌ् कर दिया और लोगों ने इसे नहीं माना और मनमानी किया तो कोरोना संक्रमण बढ़ने पर फिर से सख्ती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed